दूसरे माले पर
खिड़की के बाहर
कूलर के ऊपर
बैठे दो कबूतर
कर रहे थे
आपस में गुटरगु
और जब
मैने उनको शब्दों
को जानने की
कोशिश की
तो लगा के हम
इंसानों को
कोस रहे थे वो सब
उनको कूलर दिया हमने
उनके पेड़ को काटकर।
काश वो भी
मॉडर्न हो जाते।
कबूतर सोच रहे थे।