एक पिंजरे में
बन्द थी
ढेर सारी चिड़ियाँ
बाहर
खुले आकाश में
उड़ रही थी
गिनी चुनी चिड़ियाँ ।
पिंजरे की चिड़िया
ने कहा आजाद
चिड़िया से।
तुम जैसों के कारण
हम और हमारा
जीवन खतरे
में रहता है।
आजाद चिड़िया
उड़ी और
दूर चली गई
हंसती हुई।