बुरा वक्त

बहुत जरूरी है

जिंदगी में।

अच्छे लोगों की

पहचान हो जाती है।

परख हो जाती है

अपने पराए की।

असली नकली की।

दूर हो जाते हैं

बेकार के रिश्ते।

बुरा वक्त

चाय वाली

छलनी की

तरह होता है,

निकाल देता

वो अब जो

नहीं चाहिए

जिंदगी रूपी चाय में।

अच्छा वक्त तेज़ पत्ते

के जैसे होता है,

चावल बनने के बाद

नहीं रहता किसी काम का।