आसान कहां है
बच्चा होना
दिल का इतना सच्चा होना
हंसना
गुदगुदाना
खेलना अठखेलियां
रोना जरा जरा सी बात पर
फिर मान जाना अचानक
जरा से प्यार पर।
निष्काम भाव
और वात्सल्य
का अवर्गीकृत
मिलन।
ठहर क्यों
नहीं जाता
वक्त।
मुझे फिर से
बचपन में जाना है।
डैडी की डांट
और मां का प्यार पाना है।
बचपन के दोस्त
और शरारत
दोनों दोहराना है।
मुझे फिर से
बच्चा बन जाना है।