गर बाबा साहेब न होते
तो गुलामी की जंजीरें होती
मेरी कौम हमेशा ही सोती।
न ये संविधान होता
मनु का विधान होता।
न महिला पढ़ पाती
किसी पद पर न जाती।
रहती बस अस्पृश्यता
न होती वैज्ञानिकता।
कौन देव कैसा चमत्कार
राम्बी छोड़ शिक्षा का अधिकार।
झाड़ू नहीं कलम के सिपाही कहलाते हैं
हम बाबा साहेब के बच्चे,
माता रमा के बच्चे
कहलाते हैं।
