बेरोजगार की शराब
बेवड़ा पैदा करती है।
ज्यादा पढ़ा लिखा
ड्रिंक करता है
कम पढ़ा लिखा
शराब पीता है।
दुनिया शराब
नहीं पीने वाले
की औकात
देखती है साहब।
गरीबी जब नंगा करे
वैश्या पैदा करती है।
अमीरीयत
फैशन करती है।
आम आदमी का
पैसा कब रिश्वत
बन जाता है और
अमीर
डोनेशन देते हैं।