पढ़ाने वाला हर शख्स अध्यापक होता है लेकिन हर अध्यापक पढ़ाता नहीं है। गाने वाला हर व्यक्ति संगीत का ज्ञाता होता है लेकिन हर संगीतकार गा नहीं सकता। व्यक्ति अगर आलोचना से बचना चाहे तो उसके अंदर कायरता चरम पर होती है, आलोचना व्यक्ति को मारती नहीं निखारती है।व्यक्ति आलोचना से बचकर भी श्मशान तक का ही सफर तय करेगा, महान व्यक्ति की श्मशान और कब्र के बाद भी चर्चा सिर्फ आलोचना के कारण ही होगी।