रुख़सत कोई कैसे कर पाये ज़हन से तुमको,
तेरी हर एक याद पे ये कलम चलती जो रही है।
सब कुछ है यहां ज़माने को दिखाने की ख़ातिर,
मग़र चेहरे पर तेरे दीदार की रौनकें खो रही हैं।
नैना जागते हैं रात भर तेरा ख़्वाब लिए,
बस एक रात है जो रात भर मुझमें सो रही है।
ये घटायें यूं ही तो उमड़ के नहीं आयी हैं,
कुछ तो है जिस पे मंडरा के ये बदली रो रही है।
कहां जाकर सुखाये तेरी यादों को ये घिंटाला,
बरसात बाहर भी हो रही है और भीतर भी हो रही है।

