Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
Article
1 min read
623.6K reads
हम ख़ुद...!!
Mahipal Rao
Dec 24, 2021
Share as image
Download
हम खुद को ना समझ पाने की सजा पाते हैं,
कुछ ख्वाब है जिने आंखों में सजाते जाते हैं।
हमसफर के लिखे हुए मोहब्बत के गीत,
तन्हाई में तन्हा बैठ कर गुनगुनाते है।
कुछ अंदाज पसंद नहीं लोगों को हमारे,
फ़ुरसत मिलने पर हम खुद को तराशते है।
जिंदगी अब भी इस भ्रम में कट रही है,
ये कैसे लोग है हर ग़म में मुस्कुराते है।
हर पल नया इंसान मिलेगा उन में से,
अक्सर वो खुद को खुद से मिलाते है।
मैने सबब मांगा दशको की बगावत का,
वो हस कर मोहब्बत क्यों दिखाते है।
~महिपाल राव
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read more
Earn more
Learn more
Write