पहली बार है 

हाँ, पहली बार है  


ये साल कुछ चीज़ों के लिए  

पहली ही बार है 


पच्चीस सालों में पहली बार है 


हाल कुछ, आज ज़रा बेख्याल है 

मेह्फूस है हम यहाँ, ये शहर भी कमाल है 


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है 


हम यहाँ खुश और स्वस्थ है 

मगर ये दिल हैं ना बस, यही बेकरार है 


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है 


मम्मी-पापा हमारे घर में है 

और हम घर से बाहर है 


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है 


सब परिवार संग होलिका दहन में व्यस्त है 

और हम यहाँ, बैठे बेकार है


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है 


आज जीवन में पहली बार गुलाल खरीदें है 

मगर हालात देखिए हमारे 

समस्त परिवार के साथ होली मनाना

आज हमारी पहुँच से बाहर है 


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है 


ये ज़िन्दगी पहले भी ऐसे पल दिखाती रही है  

बस, इस दफ़ा ये हदों के पार है 


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है 


घर से मीलों दूर हम पहली बार है 

बस इसी का ये दर्द-ऐ-हाल है 


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है 


बाकी सब बढ़िया ही है 

बस आपसे(मम्मी) दूर रह कर जीना मुझे नागवार है 


पहली बार है 

हाँ, पहली बार है 

पच्चीस सालों में पहली बार है