सूरज और 'मैं'
कितने समान हैं...
कभी न बुझने वाली प्यास है अंदर
सूरज जल को प्यासा
समुद्र से पानी लेता है
कैवल्य स्वर का प्यासा 'मैं'
मोक्ष की वाणी सुनता है।
'मैं ' खूब समझता है
सूर्य की तृष्णा
इसलिए स्वयं बहा देता है नेत्रनीर
और तैयार है अर्पण को
जो अश्रु भी स्वयं का नहीं।
'मैं ' अजर अनंत प्रकाश
सूरज सा चमकीला तेज़
मृत्यु, जन्म का उद्देश्य!
ज्ञान हुआ तो पाए मोक्ष
अन्यथा प्रकृति में ही द्वेष!!
_महिमा ठाकुर

