दुनिया को सुदृढ़ दिखता हूं
कौन समझाए
मैं बिखरा भी हूं तो सिमटा हुआ सा...
_______________
सब वैध होता है पुरुष के लिए,
स्त्री को नियमित रहना पड़ता है।
वो कुछ भी कह सकता है,
उसे सोचना नहीं पड़ता
हाय! कितनी लाचार स्त्री
तुझे हर जगह, हर बार,
सोचना पड़ता है...
_________________
नष्ट कर देना चाहती हूं मैं
पल रही उस महीन किरण को भी
जो बंधन होने का वैध कारण है
वही दुख का कारण है...
_________________
कहना है बहुत कुछ
समय बोलने नहीं देता
सब हाथ में है, पर
सब कुछ हाथ में नहीं होता...
_महिमा ठाकुर

