इस ऑनलाइन डेटिंग के जमाने में भी मैं, 

राधा और कृष्ण सा प्यार चाहती हूं।


इस फास्टेस्ट 4G के जमाने में भी मैं, 

महादेव और पार्वती का इंतजार चाहती हूं। 


डिजिटल इंडिया के जमाने में भी मैं,

राम और सीता जैसा संसार चाहती हूं ।


इंस्टा फेसबुक के जमाने में भी मैं,

अभिमन्यु और उत्तरा जैसा इकरार चाहती हूं।


हां मैं इस डिजिटल जमाने में भी,

वही 90's वाला प्यार चाहती हूं।।