ये प्यार के सुनहरे धागे,
हाथों पर जब बंध जाते हैं।
सुने-सुने जीवन में बचपन की,
मीठी-मीठी रेशमी यादें लाते हैं।
रूठ कर हंसना,हंस कर रूठना,
यह भाई- बहन का प्यार हैं।
जिसे समझा, उसने जाना।
ये ईश्वर की अनुपम सौगात हैं।
जिन बहनों के ना होते भाई,
जिन भाइयों की ना होती बहने।
वह शिकायत क्यों करें किसी से,
मात-पिता को राखी बांधे खुशी से।
कविराज :- डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787
