तुम्हारी आंँखों में

तुम्हारी आँखों में जो,
आज चमक आई है,
वक्त ने ऐसे ही नहीं,
ली अंगड़ाई है।
कितनी हसरतें धरी रह गई,
कितने अरमान आज भी,
सनम तेरे इंतजार में अधूरे है।

तुम्हारी जिंदगी की किताब का,
मैं वह मोडा हुआ पन्ना हूंँ।
जिसको कभी तूने ऐसे ही,
खेल- खेल में मोड़ा था।

परत दरपरत पन्ने यूं ही,
पलटते रहे वक्त के साथ।
बस अब मुड़ के,
देखा नही तुमने।
क्योंकि अब तुम्हे,
नई किताब जो मिल गई है।

कविराज :- डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787