रिमझिम-रिमझिम सावन में,
वो नगमें प्यार की गाती है।
तब वो, लड़की याद आती है।
अब सुना पनघट, सुनी गलियांँ,
सावन के झूलों की याद दिलाती है।
तब वो, लड़की याद आती है।
अपने बिखरे भीगे बालों को,
वो दर्पण देख सहलाती है,
तब वो, लड़की याद आती है।
उसके कजरारे मतवाले नैना भी,
काले मेघों को पानी-पानी कर देते है।
तब वो, लड़की याद आती है।
कविराज :- डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787
