आज देश में बड़ी दिवाली है,
झूमो नाचो गाओ मेरे यारों।
पहलगाम का बदला लिया हैं,
जय हिंद, मेरे हिंद के शेरों।
ये शुरुआत है सुन लो दुश्मनों,
देखो ये आज का हिंदुस्तान है।
बुरी नज़र से देखोगे फिर से,
इससे भी भयानक अंजाम हैं।
जिन बहनों का सिंदूर मिटाया था,
पहलगाम में तुमने धर्म के नाम पर।
सुनो दुश्मनों जहन्नुम भेजा तुम्हे,
हिंद के शेरों ने ऑपरेशन सिंदूर नाम पर।
अभी भी जिनको संदेह है,
हमारे जाबाँज हिंद के शेरों पर।
वे जाकर रोए पाकिस्तान की,
टूटी हुई आतंकियों की मजारों पर।
~ महेश
