वक्त कहता मुझसे मुझे रोक दो,
मैं रोक लेता लम्हे बचपन के।
वो मां के आंचल में छुपना,
पिता के आंखों के वो अधूरे सपने।
लेकिन वक्त रेत की तरह,
हाथ से फिसलते ही गया।
जिम्मेदारियाँ बढ़ी जब बचपन में ही,
ना चाहते हुए भी मैं बड़ा हो गया।
दोस्त छूटे, अपना भी साथ छूटा।
कभी इसे मनाया, तो कभी वह रूठा।
जब समझने लगा जिंदगी को मैं,
मुझे समझने वाला कोई न था।
अपनों के लिए अपने सपने छोड़कर,
अकेला ही था, मैं अकेला ही रहा।
कविराज :- डाॅ.. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787
