मेरा चाँद?

हुस्न वालों जान लो ये,
आफताब क्या चीज़ है।
एक चाँद मेरा भी सच में,
चमकता है, इस जमीं पे।

जानता हूंँ राहें मोहब्बत,
मुश्किलों का दौर है।
जो चला इन राहों पर यारों,
आफताब से, वो क्या कम हैं।

तेरी चमक ऐ हुस्न आफताब सी,
आंँखों में, मेरे चमक रही।
आंँखों के दोनों मुसाफिरों को,
आज नींद क्यों नहीं आ रही।

चाँद मेरा बादलों में आज,
न जाने क्यों है छिप गया।
क्या बताऊं हाले दिल अब,
लोगों को दाग नज़र है आ रहा।

कविराज :- डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787