कुछ पल मेरे साथ गुजारो,
तब तुम बोलो मेरे बारे में।
मैं कोई बिता वक्त नहीं हूंँ,
जो वापस न आऊं जीवन में।
इसकी - उसकी क्या सुनते हो,
कुछ अपने दिल की सुना करो।
अगर लगता मैं फिर भी गलत हूंँ,
तो रिश्ते मुझसे खत्म करो।
तुम उड़ सकते हो ऊंची उड़ाने,
मेरे पंखों को क्यों छाँट रहे।
जब कर्म को ही पूजा माना मैंने,
तुम अपनों- बेगानों में बांट रहे।
तुम हो सच्चे जोहरी पर,
काँच की चमक आंँखों पर है।
सामने पड़े हीरे को भी,
तुम "मैं" के कारण लथाड़ रहे।
कवि :- डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787

