कभी तनहाई में तुम भी ढूँढ़ोगे,
मुझे उन सुनी बेगैरत गलियों में,
हम तुम्हारी यादों में बसे होंगे,
पर कुछ कमी-कमी सी लगेगी।
मैंने कभी कहा था याद रखना,
वक्त के साथ तुम बदल जाओगे।
तुम,तुम रहोगी, ना मैं, मैं रहूंगा,
पर कुछ कमी-कमी सी लगेगी।
होठों पर ला ना पाओगी तुम,
चाह कर भी दर्द दिल का।
अपने सब तुम्हारे साथ होंगे,
पर कुछ कमी-कमी सी लगेगी।
तुम्हारे गुलाबी गालों पर,
रंग खिलेगा जब होली का,
ये दुनिया मेरे बगैर रंगीन होगी,
पर कुछ कमी-कमी सी लगेगी।
कवि :- डाॅ. महेश®बालपांडे,
☎️ 7875135787

