कोई बोतल को लेकर यहांँ झूम रहा,
कोई खंजर को दिल से लगा यहांँ चूम रहा।
कोई मेहनत करके भी यहांँ भूखा है,
कोई बेईमानी कर सारी दुनिया घूम रहा।

किसी के कपड़े फटे उसकी मजबूरी है,
कोई कपड़ों को फाड़ फैशन दिखा रहा।
कोई साइकिल पर सवारी मजे में कर रहा,
कोई जिम में साइकिल चला तन कस रहा।

कोई मां-बाप की सेवा दिलो जान से कर रहा।
कोई उन्हे छोड सास-ससुर के पैर चूम रहा।
कोई मंदिर-मस्जिद में भोजन करा रहा।
कोई दरवाजे पर आए भुखे को भगा रहा।

कविराज :- डाॅ.महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787