? जब बरखा बोली?

टिप- टिप बरखा की बूंदे,
ये झर-झर संगीत सुनाती है।
मानवता तो धरी रह गई,
बस बदल गया आदमी है।

बह जाती है सारी खुशियांँ,
जब बन सैलाब मैं आती हूंँ।
अमीर - गरीब सब यहाँ बराबर,
सबको ही मैं रुलाती हूंँ।

कसूर मेरा बतलाना तुम,
मैं पहले भी तो आती थी।
उस कुदरत को छेड़ा तुमने,
जो तुम्हारी भाग्य विधाता थी।

संभल जाओ प्रेम करो धरा से,
यह तुम्हारी जीवन जननी है।
नहीं आएगी यह बाढ़- सुनामी,
यदी पेड़ लगाए यहांँ तुमने।

कविराज:- डाॅ.महेश®बालपांडे, तुमसर
?️7875135787