प्रात: करे वंदन प्रभु को,
भूल के सारे मत भेद।
प्रेम की ज्योत जलाए,
सब धर्म हो के एक।

ज्ञान की गंगा अविरल बहती,
उसमें हम गोता लगाएँ।
सब है हम भाई-भाई,
चहुँओर संदेश पहुंचाएँ।

अमीर-गरीब एक बराबर,
लहु सब का है लाल।
भारत मातृभूमि हमारी,
इस पर तन-मन देंगे वार।

जिसने बनाया इस सृष्टि को,
उस परमात्मा से प्रेम करें।
जल-थल-नभ,जड़-चेतन में,
बसता वो उसके रूप अनेक।

कविराज :- डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787