आंगन की चिड़िया मुझसे बोली,
मैं हूंँ कितनी प्यारी अलबेली।
जब मन चाहे उड़ कर जाऊ,
नील गगन में सपनों का घर बनाऊ।
एक-एक दाना में चुनती,
उसका मोल में हूंँ जानती।
दावतों में खाना व्यर्थ जाता,
कहीं कोई भूख से बिलगता।
काश मानव भी ये जाने,
अन्न के मोल को पहचाने।
जिसने माना अन्न को ब्रह्म,
अन्नपूर्णा उस पर मेह बरसाए।
सर्दी, गर्मी, बरसात में भी भूख,
नहीं देखती जाति, धर्म, रंग-रुप।
जो खाए औरों को भी खिलाएंँ,
वही धरा पर है ईश का प्रतिरूप।
कविराज :- डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787

