आज़ादी का सपना उसने,
अपने नन्हे दिल में पाला था।
भरी जवानी चढ़ गया फांसी,
वो भगत मेरा निराला था।
खेल खिलौने हमने खेले,
वो बम, बंदुको से खेला था।
खून की बूंद-बूंद में अंगारे थे,
वह सरदार बड़ा अलबेला था।
माता-पिता का बड़ा लाड़ला,
भारत मांँ का वीर बांँका था।
इंकलाब जिंदाबाद कहते उसने,
हंसते-हंसते फंदा गले में डाला था।
अगला जन्म माँ तेरे लिए,
यह जन्म मातृभूमि पर है वारा।
मेरी मौत ही मेरी दुल्हन होगी,
अपनी माँ से उसने था कहा।
डाॅ. महेश®बालपांडे, तुमसर
☎️ 7875135787

