ये भारत उस दिन आजाद कहलायेगा ...
जब गद्दारों के खून को ..गंदी नाली में बहाया जायेगा ..
जब रौंदेगें ...कुकर्मीं के आघातों को ,
कुदृष्टि वाले आँखों को ,
दुश्मनों से हो रहे नातों को ,
और ..
जब फन आस्तीन के सांपों का कुचला जायेगा ...
ये भारत... उस दिन आजाद कहलायेगा ...
हर जगह वन्दे मातरम का जब घोष होगा ,
देश द्रोह जैसा ना दोष होगा ,
जब देश विरोधी आवाजों पर रोष होगा ,
और ...
हर कोई जब देशभक्ति का तराना गायेगा ...
ये भारत ...उस दिन आजाद कहलायेगा ...
जब सैनिकों का सम्मान होगा ,
जब न्यौछावर तन मन और प्राण होगा ,
धर्म से बढ़कर जब हिंदुस्तान होगा ,
और ...
जब कोने कोने तिरंगा फहराया जायेगा ...
ये भारत ...उस दिन आजाद कहलायेगा ...
जब किसानों को उचित दाम मिलेगा ,
जब हर मजदूर को काम मिलेगा ,
मंदिर में आल्लाह और मस्जिद में राम मिलेगा ,
और ...
जब तिरंगे का तीनों रंग... सब को भायेगा ...
ये भारत ...उस दिन आजाद कहलायेगा ..
वन्दे मातरम ..
#different_dhruw