एक फोटो देखा तुम्हारा ...जिसमें पहनी हो कपड़े .. तुम कत्थई कलर की ...
वही आँखे ..वही काजल ..
चेहरे पर झूलती बालों की लटें...
साइड से तुम्हारे बाल ..कान को ढक रही हैं
किसी को कुछ कहने की ..ज़रूरत ही नहीँ ..
ये तस्वीर खुद ...तुम्हारी तारीफ कर रही है ..
तारीफ करूँ भी तो ..
कैसे करूँ मै ..?
खूबसूरत लफ्ज नहीँ हैं ...इस खूबसूरत तस्वीर के लिये ..
ना कान में झुमके हैं ..माथे में ना ही बिंदी ..
ना ...कुछ ..शृंगार ..
बस होंटों में मुस्कान है ...
जो पूरे चेहरे पर चमक रही है ...
पीछे बिस्तर लगा है ..जिसमें मल्टीकलर का ..
बेड शीट बिछा ..है ..
दरवाजे पर दूधिया कलर का ..चमकता हुवा परदा लगा है ..जिसमें कुछ प्रिंट हुवा है ..शायद ..
मै देख नहीँ पाया ..मेरी नज़रें तो तुम पर ही ठहर गयी ...
फर्श पर पड़ा ..पायदान है ..जिसका रंग ..
तुम्हारे कपड़े से हूबहू ...मिलता जुलता लग रहा है ..
कम्प्यूटर की टेबल है ..बेड पर पड़ा अखबार है ..
बहूत कुछ है .. कमरे में ..
पर तुमसे खूबसूरत ..कुछ भी नहीँ ...हाँ .कुछ भी नहीँ ..
तुम्हारी नज़रें ..आँखो के किनारे से ..
मोबाइल को देख रही है ..
और मोबाइल स्क्रीन ..तुम्हारे चेहरे को ..ऐसे देख रही है ...
जैसे कोई देख रहा हो तुम्हे ...बिना पलक झपके टक टकी लगाकर ..
बिल्कुल मेरी तरह ..जैसे मै तुम्हे देखना चाहता हूँ ..
असर तुम्हारी नज़रों का है ..
या तुम्हारी मुस्कान का..पता नहीँ ..?
पर जो भी है .. बहूत असरदार है ..
जो इस तस्वीर को ..और खूबसूरत बना रही है ..
मै तो देखता रह गया ..
बोल रही थी तो ..बस ये तस्वीर ..
मै कह सकता हूँ ..इसे तुम्हारी बोलती तस्वीर ..
हाँ ....तुम्हारी बोलती तस्वीर ..
गौर से देखना ज़रा तुम ...इस तस्वीर को ..
मेरी बातें कँहा तक सच है ..
और हाँ ..तुम्हे एक बात बताना शायद भूल गया ..मै ?
..मै झूट नहीँ बोलता ..जब बात तुम्हारी हो ..
#different_dhruw