खाली जेब जाता है ,तो ...बाजार से डरता है..
गरीब आदमी तो हर ...त्योहार से डरता है ...
अर्जी करने भी चला जाता ...कभी वो वहाँ ...
चढ़ानी पड़ेगी चादर ..इसलिए माजार से डरता है ...
चलता है तोहफ़े लेने-देने का रिवाज़ ...
इसलिए वो मिलने-जुलने के ...व्यवहार से डरता है ...
दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताये भी तो कैसे ...
चाय के दुकान में हुए ...उधार से डरता है ...
चाहता तो दिल की बात करे उस से ...मगर ..
गरीबी के कारण ,वो इकरार से डरता है ...