जब खाली था जेब ,और जब जेब भरा था ... तू हमेशा साथ खड़ा था ... जब खुश था मै ,और जब उदासियों से घिरा था ... तू हमेशा साथ खड़ा था ... जब दिल के जख्म भरे थे ,और जब जख्म हरा था ... तू हमेशा साथ खड़ा था ... दुनिया ने डराया मुझको ,और जब मैं ज़माने से डरा था .. तू हमेशा साथ खड़ा था ... तुझे भुला दिया था ,जब उस से प्यार गहरा था ... तू हमेशा साथ खड़ा था ...