तेरी चाहत मेरे ख़्वाबों से ज़ुदा तो नहीं,
करता हूँ तेरी इबादत, तुम ख़ुदा तो नहीं।।
इश्क़ की आग में तपकर बन गए कुंदन,
ये करामात कहीं तेरी ही दुआ तो नहीं।।
पत्ता-पत्ता मेरे ग़म से खिल उठा है यहाँ,
इन रक़ीबों को मेरी हालत का पता तो नहीं।।
दिखती सूरत तेरी शाम होते ही पैमाने में,
ये जुदाई आशिक़ों की मुक़र्रर सज़ा तो नहीं।।
कुछ माँगा तो तुमसे, कुछ माँगा तो तुमको,
लुटा दिया जो सब तो क्या, इश्क़ सौदा तो नहीं।।
#महेन्द्र सिंह राजपूत

