मुझे यूं देखकर तेरा मुस्कुरा देना ही काफ़ी है।
तू न आए तो तेरे ख़त का आ जाना ही काफ़ी है।

नहीं अपनी ये आदत दूसरों को ज़ख्म दिखाने की,
तेरी यादों के मरहम इन पर लगा लेना ही काफ़ी है।

करूं ख्वाहिश क्या दौलत की बड़ी इज्ज़त कमाने की,
तेरे दामन का खुशियों से भरा होना ही काफ़ी है।

बड़ी मुद्दत से प्यासा बादलों ने रखा है हमको,
चैन के लिए ज़हर तेरा पिला देना ही काफ़ी है।

दूर तेरी ज़िंदगी से कज़ा ले जाएगी जिस दिन,
तेरी आंखों के प्याले का छलक जाना ही काफ़ी है।