वो पर्दे गिराता है, पर्दे उठाता वही है।
सारे किरदार अपने बखूबी निभाता वही है।
समझ हो तो समझो उसके सारे खेल निराले,
अल्हड़ नदी को शांत समंदर से मिलाता वही है।।
टूटे गुल्लक के सिक्कों में थे अरमानी पंख,
बड़े नोटों से समझा सौदे कराता वही है।
सर्दी गर्मी कुछ नहीं है खेल है पारे का,
जो डटा हुआ कर्त्तव्यपथ, वीर कहलाता वही है।।
रंग-बिरंगी नावें देखी बरसाती गलियों में,
चलाता है जो बच्चा नाव, डुबाता वही है।
अगर होंठ ने खामोशी को बना लिया अलंकार,
भावों के मीठे शब्द भी समझाता वही है।।
#महेन्द्र सिंह राजपूत

