रूहानी एहसास तुम्हारा, मंद-मंद मुस्कान के पीछे,

रक्त, रजतकण, लगन-जतन है एक छोटे से मकान के पीछे।।


मां के स्नेह से बनी रसोई, ममता है पकवान के पीछे,

तार-तार कोमल सा हृदय हो जाता कड़वी ज़ुबान के पीछे।।


शुभ्र अंतर पर लगे न कालिख, नर जो न हो अभिमान के पीछे,

इन्सां की सेवा प्रभुसेवा, क्यों दौड़े भगवान के पीछे।।