शब्दों के क्या मोल लगेंगे, मोल है केवल भावों का।
लहरों के हैं खेल सभी, वरना क्या दाम है नावों का।।
जिसने रंग को बिखराया है धरती, अम्बर और पवन।
उसके हाथों में कई रंग छुपे हैं धूप और छावों का।।
सेवा में कैसा आनंद, पूछो मत पंचसाला सेवक से।
राजनीति तो खेल बन चुका, केवल ऊद बिलावों का।।
रोटी में भला स्वाद मिलेगा, स्वाद तो रस है भूख का।
खुदगर्ज़ी में जीने से बेहतर जीवन है अभावों का।
#महेन्द्र सिंह राजपूत
