बिखेर कर सभी सपनों को तन्हाई की तरह,
चला गया सूरज के डूबते ही परछाई की तरह।।
परिंदे भी लौट जाते हैं बारिश से पहले,
वो वापस आया नहीं उधार में डूबी कमाई की तरह।।
माँ दूध बनाती सीने में, बाप पसीना खून को,
अच्छी औलाद है माँ-बाप के लिए दवाई की तरह।।
हमराज कोई ऐसा सच्चा तुम्हें मिल नहीं सकता,
बचपन के राज छुपाए सहोदर भाई की तरह।।
मौका मिले तो बेटियों की किस्मत ऐसे लिखूँगा,
मिले ससुराल में उसे भी ठाठ जमाई की तरह।।
सफल होना है तो राहों के कांटे गिनना छोड़ दो,
इस राह दर्द मिलेंगे पैर में बिवाई की तरह।।
कभी ये सोचकर तो देखना कि दोस्ती क्या है,
मज़ा देता है दोस्त ठण्ड में रज़ाई की तरह।।
#महेन्द्र सिंह राजपूत

