लेकर मुझसा बोझ उदर में नौ महीने तू कष्ट उठाई,
समय पड़ा तो असह्य वेदना सहकर मुझे जमीं पर लाई।
माँ ये तेरा ऋण है मुझ पर।
देख उदर की क्षुधा को मेरे,रक्त हृदय का दूध बनाई।
पल-पल जीवन अपना देकर,मुझको तू स्तन से लगाई। माँ
स्वर्ग बनाने मेरा जीवन,अपना जीवन नर्क बनाई।
एक निवाला खुद न खाकर,दो तू मेरे लिए बचाई। माँ.
ममता के आंगन में अपने दिया प्यार दी है परछाई।
कभी जो ओझल हुआ नयन से पलकें तेरी भर-भर आई।माँ.
ममता का है ऋण ऐसा जो कभी जाए न सके चुकाई।
मैं तो तृण हूँ तुम हो अगोचर,तुमने सारी सृष्टि है जाई।

