मैं पुरुष...!

क्रुद्ध हूँ पर बुद्ध भी मैं,

मलिनता भी, शुद्ध भी मैं।

जगत चक्षु में मैं कठोर,

वामभागी में मैं विभोर।

नित-निरंतर, चिर-चिरंतर,

परायण कर्त्तव्य घोर।।

मैं पुरुष...!


करता सुख का त्याग भी मैं,

विरागी, अनुराग भी मैं।

कभी अकिंचन मैं सुदामा,

कभी लक्ष्मीपति क्षीरधामा।

प्रेम की परिभाषा कृष्ण मैं,

राम सा वियोगी जिष्णु मैं।

मैं पुरुष...!


#बाबा महेन्द्रानंद