उसके शब्द मेरे कानों को बहुत भाते हैं,

कहने दो अब यार बहुत बातें हैं।


तन्हाई को ओढ़ बिछौना यादों का,

कटने को तैयार सर्द रातें हैं।


सबको सबकुछ कौन भला समझा पाया है,

अपनी अकल से सार समझ जाते हैं।


इश्क़ का मतलब खेल साँप सीढ़ी का,

डसने को तैयार विषैले कांटे हैं।


देखा तुमने सिर्फ मेरा खाली दिल,

भरा हुआ सब प्रेम, बाँट डाले हैं।


#महेन्द्र सिंह राजपूत