अपने घर की दीवारों से बातें करना अच्छा है।

रंगबिरंगी यादों से दिन को रातें करना अच्छा है।।


खोए हुये को फिर पा लेने की कोशिश नाकाम हुई,

उससे सपनों में ही अब मुलाकातें करना अच्छा है।।


आँखों के रंगों से आसमाँ रंग देना कोई जुर्म नहीं,

मुट्ठी भर तारे आँचल में टाँके करना अच्छा है।।


अबकी मिला तो आलिंगन से उसको ये समझाऊँगा,

कभी-कभी होंठो को सीकर बातें करना अच्छा है।।


वो छोटी गुड़िया मेरी बेटी को जान से प्यारी है,

बच्चों के खेलों में प्रेम बरसातें करना अच्छा है।।


अपने घर की दीवारों से बातें करना अच्छा है।।


महेन्द्र सिंह राजपूत