चंद्र कक्षा में,देख के,"विक्रम"

आह्लादित,चंद्रयान द्वितीय..

एकाकीपन,टूटा,जो आया..

अनुज,सहोदर,चंद्रयान तृतीय..


अनुरंजित,आया,भ्रातृ पुत्र..

अश्रुपूरित थे,नेत्र,सजल..

कि कार्य अधूरे,रहे थे जो..

अब पूर्ण होंगे वे,सहज,सकल..


"हे वत्स,है तुम पर ही,है टिकी..

इस सारे,आर्यावर्त की आस..

हो स्वप्न,सत्य में परिवर्तित..

ऐसा करना महती प्रयास"..


"निर्निमेष,देखे है विश्व..

करबद्ध,करे है स्तुति गान..

अविराम,तीव्र गति,से बढ़ता..

भारत का चंद्र विजय अभियान"


"उतरोगे ले "प्रज्ञान" को तुम..

चरणों पे होगी,जो चंद्र धूलि..

अग्रज,समाधि रत,है उनको..

यही तर्पण,सच्ची श्रद्धांजलि.."


-महेंद्र कुमार डागा

कलकत्ता