ज़िंदगी….
एक किताब है
कुछ पन्नें खुशियों के
कुछ गम के लिखे हैं
कुछ संघर्ष के दौर
भी इसमें मिले हैं
कुछ सफलताएं
कुछ ठोकरों के किस्से
भी इसमें सिले हैं
अंत में इसमें मुस्कुराहटें
ही तुम लिखना
रोते हुए आये थे
पर हँसते हुये ही
अलविदा इसको तुम कहना..
~मधुलिका
