जिंदा तो हो
पर क्या यक़ीन भी है
कि जी रहे हो ?
अपनो के लिए तो एक
मुस्कान होठों पे रखते हो
कभी किसी गैर के
आँसू पोछे हो ?
पेट तो खुद का रोज
ही भरते हो
कभी एक निवाला
किसी भूखे
को खिलाये हो ?
अपनो को तो हमेशा
ही गले से लगाते हो
किसी अजनबी
को देख अनायास ही
मुस्कुराये हो ?
कामयाबी की सीढ़ी चढ़
ऊँचाई पर तो पहुंच गये हो
राह में किसी गिरते हुए
को उठाये हो ?
जिंदा तो हो
पर क्या यक़ीन भी है
कि जी रहे हो ?
~मधुलिका / @Bawra_Mann_
