चेहरे की सिकुड़ती चमड़ियां
अपनी सारी पूंजी गंवा कर
खामोश हो जाया करती हैं
अपनों की ख्वाइशों को जिंदा रख
खुद की जरूरतों को दफ़न कर
खामोश हो जाया करती हैं
छोटी छोटी कहानियों का हिस्सा बन
मासूम किलकारियों का मनोरंजन कर
खामोश हो जाया करती हैं
घर की पहली ईट पर जख्मों की छाप बन
किसी कोने में पड़े बस चुप रह कर
खामोश हो जाया करती है
चार कंधो पर मुक्त होने की चाह रख
सूखी आँखों में गीली सी आस भर
खामोश हो जाया करती हैं
चेहरे की सिकुड़ती चमड़ियां
अपनी सारी पूंजी गंवा कर
खामोश हो जाया करती हैं
~मधुलिका /@Bawra_Mann_
