सावन का उल्लास आया

मन में तेरी यादों की फुहार लाया


फिर से उनको मैं सीचूंगी

तेरे ख्यालों के कुछ नये फूल

मैं लगाऊगी


नयी कोंपल नयी उम्मीद

फिर से जागेगी

तेरी तस्वीर मुझ

में फिर से रच बस जायेगी


ओ कारे कारे बदरा

सुन ले तू मेरी अर्जी

वादा कर!

इस बार जब तू आयेगा

मेरा सावन साथ लायेगा


~मधुलिका