जानती हूं!!
बहुत प्यार करते हो अपनो से
कभी कभी जता भी दिया करो
अनायास दिया गया एक आलिंगन
माथे पर प्यार से दिया गया एक चुंबन
एहसास दिलाते हैं कि चाहे
कुछ भी हो
"मैं हूँ ना"
एक विश्वास सा मन में है भर जाते
मालूम है!!
बहुत प्यार करते हो अपनो से
कभी कभी बता भी दिया करो..
~मधुलिका


