हिन्दी और उर्दु के बड़े बड़े शब्दों का
ज्ञान नहीं मुझको
किन्तु भावनाओं की समझ रखती हूँ मैं
विद्वान तो नहीं हूँ
किन्तु अपने प्रश्नों के उत्तर ढूंढ लेती हूँ मैं
माना कि स्त्री हूँ शारिरीक रुप से अपेक्षाकृत
कमजोर भी हूँ
किन्तु प्रसव पीड़ा को बिना एक बूंद आँसू
गिराये सहन कर लेती हूँ मैं
नहीं है मेरे पास बड़ी बड़ी डिग्रीयां
किन्तु इंसानियत के पाठ में अव्वल हूँ मैं
रीति रिवाज परम्पराओं का पालन शायद
"परफेक्शन" से नहीं कर पाती
किन्तु परिवार के हर सदस्य को कब क्या
चाहिए बिना बताये ही जान जाती हूं मैं
कहने को तो हमेशा ही घर पर रहती हूँ मैं
बस दिन के अठारह घंटे
काम करने वाली "नॉन वर्किग वूमेन" हूँ मैं
~मधुलिका / @Bawra_Mann_


