इन्सानों से अब इन्सानी रूह निकल गई है
बिना पत्थरों के ही लहूलुहान ये करते हैं...
लाशें खूबसूरत भावनाओ की बिछ रही हैं
नये पौधे स्वार्थ के हर रोज पनप रहे हैं...
दूसरों का दर्द अब दिलों को सुकून पहुँचाता है
आँसूओ से अब दिल नही पिघला करते हैं...
मिट्टी की काया भी अब पत्थर सी हो गई है
हल्की सी एक आहट भी खरोंच लगा जाती है...
~मधुलिका / @Bawra_Mann_
