वो मेरी मुस्कान

जो रखी थी 

सिरहाने पर

तेरी मुस्कुराती उस 

तस्वीर के पास 

खो गयी है शायद 

हर जगह ढूंढा 

पर मिलती ही नहीं 

अरे हां!!! 

वो तो तुम ले

गये थे ना अपनी उस

तस्वीर के साथ 

चलो कोई नहीं

बस एक काम करना 

रोज मेरे हिस्से का भी

थोड़ा मुस्कुरा लेना 


~मधुलिका / @Bawra_Mann_