मेरा यकीन करो

जहाँ छोड़ कर तुम गये थे 

मैं अब भी वही खड़ी हूं 

मेरा यकीन करो

आँखों के आँसू सूख गये

फिर भी तेरी याद में रोये जाती हूं 

मेरा यकीन करो

तुम आस पास नहीं हो यहा 

फिर भी तुम्हें जीये जाती हूं 

मेरा यकीन करो

किसी खुदा ईश्वर पर नहीं 

मैं सिर्फ तुम पर यकीन करती हूं 

आओगे तुम लौट के जल्द ही

जानती हूं

मेरा यकीन करो 

तुम्हारे इंतजार में अब भी वहीं बैठी हूं 


   ~मधुलिका